उत्तराखंड…रात होते ही दहशत: नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से सहमे लोग -एसपी ने संभाला मोर्चा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से रात के समय हो रही रहस्यमयी पत्थरबाजी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रोजाना रात करीब 8 से 10 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति मकानों की टीन की छतों पर पत्थर फेंक रहा है, जिससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार पुलिस और क्षेत्रवासियों ने संयुक्त रूप से पत्थर फेंकने वाले की तलाश की, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी हर बार फरार हो जाता है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

घटनाओं से परेशान नागरिकों ने स्वयं समूह बनाकर रात्रि निगरानी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर घटनाओं की जानकारी जुटाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पत्थरबाजी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और जल्द ही पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119