uttarakhand-विषाक्त पदार्थ गटकने वाले व्यक्ति की 12 दिन बाद मौत
हल्द्वानी। मुक्तेश्वर क्षेत्र के गुनियालेख, धारी निवासी 44 वर्षीय मनोहर प्रकाश की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के 12 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार मनोहर प्रकाश ने बीती 22 अगस्त को अज्ञात कारणों के चलते घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा था। बुधवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप