नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती की भव्य तैयारी -9 मई को नगला में दिखेगा शौर्य और स्वाभिमान का संगम
हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। क्षेत्र में आगामी 9 मई को नगला ग्राम सभा में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह राणा ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की।

बैठक के दौरान विधायक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शोभायात्रा और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विधायक गोपाल सिंह राणा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएं और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जैल सिंह, पूर्व प्रधान मुरली सिंह राणा, नरेंद्र सिंह पिंटू, नीरज सिंह, विष्णु सिंह, मुकेश सिंह, नरेश सिंह, दिलीप सिंह, सुरेश सिंह, विक्रम सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू