सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे, वहां वह कैसे डूबे क्या मामला संदिग्ध बना हुआ है।
जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव तैर रहा है। वहीं बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया और कैप्टन का शव बाहर निकाल कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग
उत्तराखंड : विवाद के बाद कमरे में गई विवाहिता -पंखे से लटका मिला शव
UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार