रामपुर रोड पर दर्दनाक हादसा : सड़क पार कर रही गाय से टकराई स्कूटी, 24 वर्षीय युवती की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की जान चली गई। रुद्रपुर सिडकुल से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती की स्कूटी सड़क पार कर रही गाय से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा, हिम्मतपुर तल्ला निवासी श्रेया जोशी (24) पुत्री ओमप्रकाश जोशी देर रात रुद्रपुर सिडकुल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास अचानक सड़क पार कर रही गाय से उनकी स्कूटी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


उधर सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने घटना देख तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। युवक ने बताया कि वह दिल्ली से हल्द्वानी आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एक गाय पड़ी दिखी। जैसे ही वह गाय को हटाने के लिए गाड़ी से उतरा, तभी सड़क किनारे एक युवती घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


मानवता का परिचय देते हुए युवक ने बिना देर किए युवती को अपनी कार में बैठाया और तुरंत हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई।


डॉक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपुर रोड पर अक्सर आवारा पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119