उत्तराखंड : खड़िया खनन से मनगढ़ में बढ़ा भूस्खलन का खतरा – खेतों तक पहुंचा मलबा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-पांच मकान खाली कराए, ग्रामीणों ने विस्थापन और सुरक्षा की मांग उठाई

बेरीनाग। मनगढ़ गांव में खड़िया खनन के कारण पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अब पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन का मलबा नीचे आने लगा है, जो ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गया है। कई खेत मलबे से पट गए हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गोरापड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई -एक और आरोपी गिरफ्तार

मकानों को खतरा देखते हुए तहसील प्रशासन ने बिशन सिंह, बहादुर सिंह, राजन सिंह, संजय सिंह और कबिन्दर सिंह के परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रविवार को तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तहसील एवं राजस्व प्रशासन की टीम मनगढ़ गांव पहुंची। टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को राशन भी वितरित किया। प्रशासन की ओर से भूस्खलन से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

वहीं, ग्राम प्रधान कवीन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने गांव के शीघ्र विकास एवं विस्थापन की मांग उठाते हुए प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपरी हिस्से से लगातार भूस्खलन होने के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

प्रशासन की गांव पर लगातार नजर

तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि मनगढ़ गांव में तहसील प्रशासन की टीम लगातार मौजूद है। भूस्खलन का मलबा खेतों तक पहुंच चुका है। खतरे को देखते हुए पांच मकानों को खाली कराया गया है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119