उत्तराखंड -नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! टॉयलेट में मिला मरीज का शव -गले पर धारदार वार के निशान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार/रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। केंद्र के शौचालय में मरीज का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37) पिछले करीब तीन माह से भंगेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। मंगलवार देर रात केंद्र संचालक को शौचालय में आशीष का शव पड़ा मिला। शव देखते ही केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर हत्या का शक जताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


घटना के बाद क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि केंद्र के भीतर इस तरह की वारदात हुई है तो वहां की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी गहन जांच होनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र संचालक समेत वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119